Hindi News / news / एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, पटना समेत कई जिलों में हो...

एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, पटना समेत कई जिलों में हो रही बारिश

1st Bihar Published by: Updated Feb 22, 2020, 7:55:03 AM

एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, पटना समेत कई जिलों में हो रही बारिश

- फ़ोटो

PATNA:  बिहार में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है. सुबह से पटना समेत कई जिलों में हल्की बारिश हुई. जिससे ठंड बढ़ गया है.

मौसम विभाग के अनुसार चक्रवाती हवाओं के कारण आज से 24 फरवरी तक  पटना समेत कई जिलों में बारिश होने की संभावना. मौसम विभाग ने पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण और गोपालगंज जिला को लेक अलर्ट भी जारी किया है. इन जिलों में बारिश के साथ ही वज्रपात की संभावना है. 

एक बार फिर बढ़ी ठंड

कुछ दिन से ठंड कम हो गया था, लेकिन आज की बारिश से फिर ठंड बढ़ गया है. पटना में दो दिन से मौसम बदला हुआ था. आकाश में बादल छाए हुए थे. मौसम विभाग के अनुसार  झारखंड, पश्चिम बंंगाल और उड़ीसा में भी बारिश होने की संभावना है.