Road Accident: गयाजी जा रहे श्रद्धालुओं की बस हादसे का शिकार, ट्रक से भिड़ंत में एक की मौत; कई घायल Bihar News: बिहार चुनाव से पहले DM-SP बढ़ गई जिम्मेदारी, हर जिले के संवेदनशील इलाकों की पहचान में जुटा प्रशासन Patna News: गांधी मैदान में रावण वध के लिए सुरक्षा टाइट, 128 सीसीटीवी और 13 वाच टावर से होगी निगरानी Bihar News: तेजस्वी यादव समेत चार नेताओं पर FIR, "माई-बहिन मान योजना" के नाम पर महिलाओं से ठगी का आरोप Bihar Weather: बिहार के इन जिलों में आज भीषण वर्षा, IMD का अलर्ट जारी Train News: दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया तय, बुकिंग शुरू; यहां देखें पूरी जानकारी कटिहार सदर अस्पताल में सांप के काटने से महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप कायमनगर में महिला चौपाल: सोनाली सिंह ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं, दी माई-बहिन मान योजना की जानकारी सनातन जोड़ो यात्रा के तीसरे चरण में उमड़ा जनसैलाब, राजकुमार चौबे बोले..बक्सर बन सकता है अयोध्या-काशी से भी आगे पैतृक गांव महकार में केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने सादगी से मनाया अपना बर्थडे, हम कार्यकर्ताओं ने दी जन्मदिन की बधाई
1st Bihar Published by: Updated Sun, 14 Nov 2021 03:19:20 PM IST
- फ़ोटो
PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है जहां आईबी की सूचना के आधार पर बिहार एटीएस ने बड़ी कार्रवाई की है। हनी ट्रैप मामले में इंडियन आर्मी के एक जवान को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी गणेश ने अपना जुर्म भी कबूला है।
बताया जाता है कि सेना का यह जवान पाकिस्तानी महिला को सेना से जुड़ी अहम जानकारी साझा करता था। आरोपी जवान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी नालंदा जिले के अस्थावां गांव निवासी गणेश कुमार है। सेना में वह मेडिकल कोर का जवान है। वर्तमान में इसकी पोस्टिंग महाराष्ट्र के पुणे में थी।
आरोपी जवान पर आरोप है कि वह पाकिस्तान में बैठी महिला को सेना से जुड़ी कई जानकारी दे रहा था। बिहार एटीएस के अधिकारियों ने सेना के इस जवान को गिरफ्तार कर लिया है। गोपनीय दस्तावेज साझा करने की भी बात सामने आ रही है। फिलहाल एटीएस के अधिकारी पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।
गणेश ने खगौल थाने में पूछताछ के दौरान यह बताया कि उसने पाकिस्तानी महिला के साथ इंफॉर्मेशन शेयर कर रहा था। पाकिस्तानी महिला ने पहचान बदलकर दो साल पहले दोस्ती की थी। उस वक्त गणेश की पोस्टिंग राजस्थान के जोधपुर में थी। गणेश का दावा है कि पाकिस्तानी महिला ने खुद को नेवी के मेडिकल टीम का स्टाफ बताया था। दोनों की फोन पर अक्सर बातचीत होती थी।
सेना से जुड़ी कई जानकारियों को उसने शेयर किया था और पाकिस्तानी महिला पूरी जानकारी इक्टठा कर रही थी। अब जांच एजेंसिया गणेश के मोबाइल फोन को खंगालने में जुट गयी है। सोशल मीडिया के जरिए किए गए बातचीत और चैटिंग की डिटेल्स की भी जांच की जा रही है।
पाकिस्तानी महिला का भारतीय सेना के जवान से दोस्ती करना, उससे मीठी-मीठी बातें करना, सेना और देश की सुरक्षा से जुड़ी जानकारियां हासिल करना। यह सब हनी ट्रैप का मामला है। इससे पहले भी कई लोग हनी ट्रैप के शिकार हो चुके हैं। बिहार में यह मामला आने पर बड़ी कार्रवाई की गयी है। फिलहाल सेना की इंटेलिजेंस टीम और अधिकारी अपने स्तर से मामले की जांच कर रहे हैं।