ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूBihar News : हाजीपुर में महिला सिपाही से दरिंदगी! क्या बिहार में अब वर्दी भी सुरक्षित नहीं? जानिए पूरी घटनाBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूBihar News : हाजीपुर में महिला सिपाही से दरिंदगी! क्या बिहार में अब वर्दी भी सुरक्षित नहीं? जानिए पूरी घटना

पटना में होगा देश का सबसे बड़ा लॉ कॉन्क्लेव, सु्ब्रह्मण्यम स्वामी करेंगे शिरकत

PATNA: देश का सबसे बड़ा लॉ कॉन्क्लेव पटना में आयोजित होने जा रहा है. 25 फ़रवरी को राजधानी के ज्ञान भवन में इसका आयोजन किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में देश के जाने माने वकील और राजन

पटना में होगा देश का सबसे बड़ा लॉ कॉन्क्लेव, सु्ब्रह्मण्यम स्वामी करेंगे शिरकत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: देश का सबसे बड़ा लॉ कॉन्क्लेव पटना में आयोजित होने जा रहा है. 25 फ़रवरी को राजधानी के ज्ञान भवन में इसका आयोजन किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में देश के जाने माने वकील और राजनेता सुब्रह्मण्यम स्वामी भी मौजूद रहेंगे. 


सुब्रह्मण्यम स्वामी ने आज खुद सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X पर इसकी जानकारी दी. इस लॉ कॉन्क्लेव का आयोजन  पटना के लॉ प्रेप ट्यूटोरियल की ओर से किया जा रहा है. इसमें 5 हज़ार से ज़्यादा लोग शिरकत करेंगे , जिसमें लॉ के विशेषज्ञ से लेकर छात्र और छात्रायें शामिल हैं. 


कार्यक्रम के आयोजक और लॉ प्रेप ट्यूटोरियल पटना के निदेशक अभिषेक गुंजन ने बताया कि इसमें क़ानून के विभिन्न पहलुओं पर गंभीर चर्चा होगी. कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य मक़सद है देश के क़ानून और संविधान के प्रति लोगों के बीच जागरूकता करना. 


इस आयोजन में न सिर्फ़ सुब्रह्मण्यम स्वामी बल्कि कई और क़ानून विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे. अभिषेक गुंजन ने बताया कि दुर्भाग्यवश बिहार में लॉ की पढ़ाई को लेकर छात्र-छात्राओं में कम जागरूकता है. लॉ कॉन्क्लेव के ज़रिये बच्चों को लॉ की पढ़ाई के प्रति जागरूक भी किया जायेगा. बता दें कि लॉ प्रेप ट्यूटोरियल ने 23 अप्रैल 2023 को भी लॉ कॉन्क्लेव का आयोजन किया था. उस कार्यक्रम में भी सुब्रह्मण्यम स्वामी मौजूद रहे थे.