1st Bihar Published by: 7 Updated Aug 24, 2019, 3:12:04 PM
- फ़ोटो
PATNA : पटना को एक बार फिर अपराधियों ने अपने निशाने पर लिया है. अपराधियों ने दिनदहाड़े एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी. इस घटना से नाराज ग्रामीणों ने फोर लेन को जाम कर दिया है. नाराज लोग अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. खबर के मुताबिक पटना के बख्तियारपुर के चकदौलत गांव में भूमि विवाद में अपराधियोंने अखिलेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि अखिलेश अपने खेत में मिर्च का पौधा लगा रहा था तभी अपराधियों ने अखिलेश को गोली मार दी. इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. मौके पर पहुंची पुलिस अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ने का दावा कर रही है. अब देखना है कि पुलिस के ये दावे कितने सही होते हैं.