ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

पटना में हथियार के बल पर 5 लाख की लूट, पाटलिपुत्र पेट्रोल पंप सहित अपराधियों ने दो पंपों को लूटा

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां अपराधियों ने लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधी दो पेट्रोल पंप से हथियार के बल पर 5 लाख रुपये लूटकर फरार हो ग

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां अपराधियों ने लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधी दो पेट्रोल पंप से हथियार के बल पर 5 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए हैं. अपराधियों ने पेट्रोलपंप कर्मियों के साथ मारपीट भी की है. आधा दर्जन कर्मी जख्मी बताये जा रहे हैं. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 

वारदात पटना जिले के बिहटा थाना इलाके की है. जहां बेला गांव के पास अपराधी दो पेट्रोल पंप से 5 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए. मिली जानकारी के मुताबिक हथियार के बल पर इस बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है. बताया जा रहा है कि देर शाम आधे दर्जन से अधिक हथियाबंद अपराधियों ने अचानक पेट्रोल पंप पर हमला बोल दिया. कर्मियों के साथ मारपीट भी की. घायल कर्मियों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. बिहटा थानाध्यक्ष से मिली जानकारी के मुताबिक भारी संख्या में अपराधियों ने धावा बोला था. पेट्रोल पंप कर्मियों के साथ मारपीट भी की और 5 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए. उन्होंने बताया कि पाटलिपुत्र पेट्रोल पंप और मिथलेश फ्यूल सर्विसेज को निशाना बनाया गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.



टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SUMIT KUMAR

FirstBihar संवाददाता