Hindi News / news / पटना: गोदाम में लगी भीषण आग, धू-धूकर जला सामान

पटना: गोदाम में लगी भीषण आग, धू-धूकर जला सामान

1st Bihar Published by: Rahul Singh Updated Feb 17, 2020, 8:55:44 AM

पटना: गोदाम में लगी भीषण आग, धू-धूकर जला सामान

- फ़ोटो

PATNA: राजधानी पटना में देर रात एक कबाड़ी गोदाम में भीषण आग लग गई. आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आग इतनी भयावह थी कि चंद पलों में ही ये पूरे गोदाम में फैल गई. 


घटना पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र की है. नेहरूनगर इलाके के वन विभाग  के ऑफिस के पास एक कबाड़ के गोदाम में ये आग लग गई थी. आग लगने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दमकल की टीम को दी. 


मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की तीन गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग कैसे लगी फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है. लेकिन आग लगने के कारण गोदाम में रखा सामान धू-धूकर जल गया. फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है.