1st Bihar Published by: Badal Updated Dec 20, 2020, 10:39:45 AM
- फ़ोटो
PATNA : इस वक़्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है जहां एक दुकान में गैस रिफिलिंग के दौरान सिलेंडर फटने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई. घटना पटना सिटी के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के संदलपुर के पास की बताई जा रही है.
वहीं इस घटना में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं. मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक एक शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है.
इधर घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.