Hindi News / news / पटना में गंगा का जलस्तर डेंजर जोन में पहुंचा, गंगा घाट पर जाने...

पटना में गंगा का जलस्तर डेंजर जोन में पहुंचा, गंगा घाट पर जाने और पूजा पाठ पर भी लगी रोक

1st Bihar Published by: Updated Sep 22, 2019, 2:17:35 PM

पटना में गंगा का जलस्तर डेंजर जोन में पहुंचा, गंगा घाट पर जाने और पूजा पाठ पर भी लगी रोक

- फ़ोटो

PATNA : लगातार हो रही बारिश की वजह से गंगा के जलस्तर में वृद्धि जारी है। पटना में गंगा नदी का जलस्तर डेंजर जोन में पहुंच गया है लिहाजा प्रशासन ने एहतियातन लोगों के गंगा घाट जाने पर रोक दी है। 

आज यानी रविवार को जिउतिया का पर्व होने के बावजूद जिला प्रशासन ने गंगा घाट जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने यह कदम उठाया है। अब कोई भी व्यक्ति गंगा घाट पर स्नान और पूजा पाठ के लिए नहीं जा सकता। 

गंगा घाटों पर कोई हादसा ना हो इसके लिए प्रशासन ने पुलिस के अलावे सिविल डिफेंस के लोगों को भी घाटों पर निगरानी रखने को कहा है। SDRF की टीमें पहले से ही घाटों के आस-पास तैनात रखी गई हैं।