1st Bihar Published by: BADAL ROHAN Updated Aug 27, 2020, 7:41:47 AM
- फ़ोटो
PATNA: पटना सिटी के अगमकुआं थाना इलाके में सनसनीखेज मामला सामने आया है.टुनटुन मांझी ने अपने ही मोहल्ले की 8 साल की नाबालिक बच्ची से किया किया.बच्ची के शोर मचाने पर लोगों ने रेप के आरोपी को पकड़कर जमकर की पिटाई. आरोपी की हालत बिगड़ी पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर आरोपी और पीड़ित को इलाज के लिए ले गई. लेकिन इलाज के दौरान मौत हो गई.
पीएमसीएच अस्पताल बच्ची का मेडिकल कराया गया. घटना के बारे में अगमकुआं थाना के एसआई ने बताया की हमें सूचना मिली थी की एक 8 साल की बच्ची के साथ अगमकुआ इलाके के नया टोला में रेप हुआ है. उसके बाद हमलोग वहां पहुंचे तो पाया की आरोपी की लोगों द्वारा जमकर पिटाई की जा रही थी. किसी प्रकार आरोपी को भीड़ से अलग किया गया और दोनों पक्ष को पटना के पीएमसीएच लाया गया है. पीड़ित लड़की की जहां मेडिकल किया जा रहा है वही आरोपी की इलाज के दौरान मौत हो गई है.
पीड़िता ने की मां ने पुलिस को बताया कि पड़ोस का रहने वाला टुनटुन बच्ची को बहला फुसलाकर अपने घर ले गया और उसके साथ गलत काम कर रहा था. बच्ची को जब मैं खोजने निकली को पड़ोस की एक महिला ने बताया की तुम्हारी बच्ची को टुनटुन मांझी के साथ देखा था .जब उसके रूम में गई तो देखा की वो मेरी बच्ची के साथ गलत काम कर रहा था. उसके बाद मैंने शोर मचाया और लोग जुट गए सब ने उसकी पिटाई की है.