ब्रेकिंग
Vikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

पटना में फोरलेन किनारे लग्जरी कार से युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

PATNA: बिहार में बेखौफ अपराधी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला राजधानी पटना से सामने आया है, जहां बदमाशों ने युवक की हत्या कर शव को कार में रखकर फरार ह

पटना में फोरलेन किनारे लग्जरी कार से युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में बेखौफ अपराधी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला राजधानी पटना से सामने आया है, जहां बदमाशों ने युवक की हत्या कर शव को कार में रखकर फरार हो गए। युवक का शव फोरलेन किनारे कार से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। युवक का शव राजधानी पटना से सटे मसौढ़ी थाना क्षेत्र के पटना-गया फोरलेन से बरामद हुआ है।


फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि काफी देर से कार को सड़क किनारे खड़ा देखकर लोगों को शक हुआ। जब आसपास के लोगों ने कार के भीतर झांककर देखा तो उसमें युवक का शव देखकर दंग रह गए। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।


मृतक युवक की उम्र 22 से 25 वर्ष के आसपास होगी। कार पर दिल्ली का नंबर है। कार किसकी है और युवक कौन और कहां का रहने वाला है, पुलिस इसकी जानकारी जुटा रही है। इलाके के लोगों का कहना है कि बदमाशों ने युवक की हत्या करने के बाद कार में रख दिया है।