Hindi News / news / पटना में फिर से संक्रमण का खतरा, नालंदा के शख्स ने ससुराल में...

पटना में फिर से संक्रमण का खतरा, नालंदा के शख्स ने ससुराल में रहकर बढ़ाई मुसीबत

1st Bihar Published by: Updated Apr 15, 2020, 7:15:23 AM

पटना में फिर से संक्रमण का खतरा, नालंदा के शख्स ने ससुराल में रहकर बढ़ाई मुसीबत

- फ़ोटो

PATNA : कोरोना संक्रमण से फ्री हो चुके राजधानी पटना में एक बार फिर से संक्रमण का खतरा मंडरा गया है. पटना का सुल्तानगंज इलाका नए सिरे से संक्रमण के चेन में आ गया है. दरअसल नालंदा के जिस युवक का रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गया उसका ससुराल इसी इलाके में है. 

अहम बात यह है कि दुबई से वापस लौटने के बाद यह तक सुल्तानगंज स्थित अपने ससुराल में भी ठहरा था. अब उसके कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद पटना का कनेक्शन सामने आया है और इसके बाद जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है.

युवक का रिपोर्ट आने के अगले दिन ही सिविल सर्जन की टीम उसके रिश्तेदारों और पड़ोसियों का सैंपल लेने सुल्तानगंज पहुंची, जहां से 48 लोगों का सैंपल लिया गया है. वहीं 13 लोगों को होटल में क्वारंटिन कर दिया गया है. जबकि बाकि के लोगों को होम क्वारंटिन किया गया है. वहीं अब इस परिवार से मिले लोगों की भी लिस्ट बनाई जा  रही है.