ब्रेकिंग
भोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोप

पटना में फेसबुक लाइव कर युवक ने की आत्महत्या, प्यार में धोखा मिलने के बाद से डिप्रेशन में था

PATNA : पटना में एक युवक ने फेसबुक पर लाइव कर सुसाइड कर लिया. इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के शव को नीचे उतारा और शव को पोस्ट

पटना में फेसबुक लाइव कर युवक ने की आत्महत्या, प्यार में धोखा मिलने के बाद से डिप्रेशन में था
First Bihar
2 मिनट

PATNA : पटना में एक युवक ने फेसबुक पर लाइव कर सुसाइड कर लिया. इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के शव को नीचे उतारा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. परिजनों को भी मामले की जानकारी दे दी गई है. 


घटना चौक थाना क्षेत्र के काली स्थान बाल लीला गुरुद्वारा के पास की है. मृतक उत्तर प्रदेश के शामली का रहने वाला परमजीत सिंह बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि सुसाइड का यह खौफनाक कदम उसने LIVE वीडियो में उठाया. इससे पहले भी उसने एक वीडियो बनाया था. 

पटना में फेसबुक लाइव कर युवक ने की आत्महत्या, प्यार में धोखा मिलने के बाद से डिप्रेशन में था

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार की सुबह ही परमजीत पटना आया था. सबसे पहले वो पटना साहिब पहुंचा. वहां गुरुद्वारा में गया. अरदास की और फिर वो सुबह 11 बजे NRI डेरा गया. उसने एक कमरा लिया. मैनेजमेंट ने उसे कमरा नंबर 107 अलॉट किया. इसके कमरे के अंदर से ही वो LIVE वीडियो पर आया. फिर उसने अपनी बातें कहनी शुरू की. 


दरअसल, परमजीत किसी लड़की से प्यार करता था. शायद वो लड़की भी शामली की रहने वाली है. दोनों के बीच 2 साल तक अफेयर चला. अचानक से लड़की ने उससे बात करना बंद कर दिया. जिसके बाद से वो परेशान रह रहा था. मरने से पहले परमजीत ने लड़की से कहा कि हमेशा खुश रहना. अपना घर बसा लेना.


मामला जब पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरा नंबर 107 को खोला गया. पंखे में बने फांसी के फंदे से उसकी लाश लटक रही थी. कमरे का AC ऑन था. मोबाइल ऑन था और बेड पर तकिया के सहारे रखा हुआ था. मोबाइल पर लगातार अलग-अलग नंबरों से कॉल आ रहे थे. अब पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है. 

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

Badal

FirstBihar संवाददाता