1st Bihar Published by: Updated Sep 22, 2019, 8:37:07 AM
- फ़ोटो
PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. इस वक्त एक ताजा मामला सामने आ रहा है राजधानी पटना से जहां वन विभाग कार्यालय के पास एक डेड बॉडी मिलने से सनसनी फैल गई है. अपराधियों ने एक युवक की हत्या कर उसकी लाश को अर्धनग्न स्थिति में फेंक दिया. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात राजधानी के पाटलिपुत्रा थाना इलाके की है. जहां संदेहास्पद हालत में एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मिली जानकारी के मुताबिक वन विभाग कार्यालय के ठीक बगल में पुलिस को उसकी डेड बॉडी मिली. बताया जा रहा है कि शव की शिनाख्त अबतक नहीं हो पायी है. उसकी लाश को अपराधियों ने अर्धनग्न स्थिति में फेंका है.
इस मामले की छानबीन की जा रही है. पाटलिपुत्र थानाध्यक्ष ने बताया कि देर रात पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लिया. लाश के ऊपर चोट के गहरे निशान हैं. पुलिस युवक की पहचान करने में जुटी हुई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.