ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

पटना में ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप, दो लोगों को लगी गोली, आपसी विवाद में गोलीबारी की आशंका

PATNA: खबर राजधानी पटना से है, जहां बेखौफ बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर इलाके में सनसनी फैला दी। गोलीबारी की इस घटना में दो लोगों को गोली लगी है। दोनों घायलों को इलाज के लिए NMCH

पटना में ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप, दो लोगों को लगी गोली, आपसी विवाद में गोलीबारी की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: खबर राजधानी पटना से है, जहां बेखौफ बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर इलाके में सनसनी फैला दी। गोलीबारी की इस घटना में दो लोगों को गोली लगी है। दोनों घायलों को इलाज के लिए NMCH में भर्ती कराया गया है। दिनदहाड़े गोलीबारी की इस घटना के बाद इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है। घटना अगमकुआं थाना क्षेत्र के कुम्हरार स्थित सब्जी मंडी के पास की है।


बताया जा रहा है आपसी विवाद को लेकर एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना में रास्ते से गुजर रही एक महिला और एक पुरुष को गोली लग गई। दोनों खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गए। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।


उधर, दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए एमएमसीएच में भर्ती कराया है। अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है। किस कारण से गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता