1st Bihar Published by: Updated Sep 06, 2020, 2:37:09 PM
- फ़ोटो
PATNA : इस वक्त एक ताजा खबर पटना से सामने आ रही है. दो सगी बहनें गंगा नदी में डूब गई हैं. लड़कियों के डूबने के बाद घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. दोनों बच्चियोंकी तलाश की जा रही है.
घटना पटना जिले के बख्तियारपुर इलाके की है. जहां लखनपुरा गंगा घाट पर स्नान के दौरान दो सगी बहनें गंगा नदी में डूब गई हैं. दोनों की पहचान 15 साल की डॉली कुमारी और 13 साल की उसकी छोटी बहन कविता कुमारी के रूप में की गई है, जो टेकाबीघा गांव के रहने वाले अनिल राय की बेटी बताई जा रही हैं.
इस घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक चचेरी दादी के श्राद्धकर्म में ये बच्चियां गई थीं. सभी लोग नदी में नहा रहे थे. इस दौरान दोनों बहनें गंगा घाट पर स्नान करने के दौरान ही डूब गईं. दोनों की तलाश की जा रही है.