ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

पटना में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस कर रही मामले की जांच

PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अपराधी अब रात तो रात दिनदहाड़े अपराध की घटना को अंजाम देने में जुटे हुए हैं। वहीं, दिनदहाड़े हो रह

पटना में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस कर रही मामले की जांच
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA  :  बिहार में अपराधियों का तांडव रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अपराधी अब रात तो रात दिनदहाड़े अपराध की घटना को अंजाम देने में जुटे हुए हैं। वहीं,  दिनदहाड़े हो रही हत्या से कानून को पर भी सवाल उठने शुरू हो गए हैं , जिसके बाद पुलिस महकमा भी हरकत में आई है।  लेकिन,इसके बाबजूद अपराधी अपने काले कारनामों को अंजाम देने से पीछे नहीं हट रहे हैं। इसी कड़ी में अब जो एक ताजा मामला सामने आया है उसके मुताबिक़ राजधानी पटना से सटे इलाके दीदारगंज में गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई है। 


मिली जानकारी के मुताबिक़, राजधानी पटना से सटे इलाके दीदारगंज में दिनदहाड़े एक युवक की अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यह घटना दीदारगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत धर्मशाला के पास की बताई जा रही है। इस युवक की पहचान अमर यादव के रूप में हुई है। इसकी मृत युवक का आयु 45 वर्ष बताया जा रहा है। बताया जाता है की अमर यादव किराए के मकान मे अकेला रहता था। जहां अपराधी इसका फायदा उठा कर घर में घुसा और गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। अपराधी कौन थे और घटना किस  किस वजह से हुई है, जिसकी जानकारी नहीं निकल कर सामने आई है। हालांकि, इसकी सुचना मिलने के बाद पुलिस की टीम पहुंच गई है और  शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कालेज भेज दिया और पूरे मामले की छान बीन में जुट गई है !


गौरतलब हो कि, इससे पहले भी पिछले कुछ दिनों से राज्य में अपराध की घटना निकल कर सामने आती रहती है। विशेष रूप से भोजपुर जिला पिछले कुछ दिनों से अपराधियों का गढ़ बना हुआ है। यहां पिछले 10 दिनों में 12 लोगों की हत्या कर दी गई है। जिसके बाद विपक्षी दलों द्वारा इसको लेकर सवाल उठना शुरू कर दिया गया था। 

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता