ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

पटना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, बाइक सवार तीन बदमाशों ने बीच सड़क पर मारी गोली

PATNA: खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। घटना आलमगंज थाना क्षेत्र के लोहा के गोदाम के पास की है। इस घटना के बाद मृतक

पटना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, बाइक सवार तीन बदमाशों ने बीच सड़क पर मारी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। घटना आलमगंज थाना क्षेत्र के लोहा के गोदाम के पास की है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। दिनदहाड़े हत्या की इस वारदात से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।


मृतक शख्स की पहचान आलमगंजा थाना क्षेत्र निवासी मो. सोनू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार की दोपहर मो. सोनू अपने घर के किसी सदस्य से बातचीत कर रहा था। इसी दौरान बाइक सवार तीन अपराधियों ने उसे गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। खून से लथपथ सोनू को इलाज के लिए परिजन अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मो.सोनू के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए NMCH भेज दिया है और मामले के छानबीन मे जुट गई है। बताया जा रहा है कि मो.सोनू नगर निगम में बतौर कर्मचारी के रूप में काम करता था। किस कारण से अपराधियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता