ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

बड़ी खबर: पटना में दिनदहाड़े बस मालिक की हत्या, रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने मार दी गोली

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने ट्रांसपोर्टर सह बस मालिक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी है। अपराधी बस मालिक से रंगदारी की मांग

बड़ी खबर: पटना में दिनदहाड़े बस मालिक की हत्या, रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने मार दी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने ट्रांसपोर्टर सह बस मालिक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी है। अपराधी बस मालिक से रंगदारी की मांग कर रहे थे और रंगदारी के पैसे नहीं देने पर बस मालिक की गोली मारकर जान ले ली। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना पटना सिटी के अगमकुआं थाना क्षेत्र स्थित बैरिया इलाके की है।


बताया जा रहा है कि मृतक कृपाशंकर सिंह अपने बस को खुलवाने के लिए बैरिया बस स्टेंड गए हुए थे। इसी दौरान बर्चस्व को लेकर कुछ दबंगों से उनकी नोकझोंक हो गई। जानकारी के मुताबिक इलाके के बदमाश बस को चलवाने के एवज में रंगदारी की मांग कर रहे थे। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि बदमाशों ने बस मालिक कृपाशंकर सिंह के ऊपर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की इस घटना में कृपाशंकर सिंह को चोर गोलियां लगी।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ ट्रांसपोर्टर कृपाशंकर सिंह को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक बस मालिक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अपराधियों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंलाग रही है। राजधानी में दिनदहाड़े बस मालिक की हत्या से इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है और लोग जनता राज पर सवाल उठा रहे हैं।