Hindi News / news / पटना में धूमधाम से मनाई गई सरस्वती पूजा, ललन सिंह भी हुए शामिल,...

पटना में धूमधाम से मनाई गई सरस्वती पूजा, ललन सिंह भी हुए शामिल, खगौल में किन्नर समुदाय ने पहली बार की पूजा

1st Bihar Published by: Updated Feb 05, 2022, 10:09:05 PM

पटना में धूमधाम से मनाई गई सरस्वती पूजा, ललन सिंह भी हुए शामिल, खगौल में किन्नर समुदाय ने पहली बार की पूजा

- फ़ोटो

PATNA: पटना में मां सरस्वती की पूजा धूमधाम के साथ की गयी। पटना के सरदार पटेल हॉस्टल और सैदपुर छात्रावास में मां शारदे की प्रतिमा स्थापित की गयी। मां सरस्वती की पूजा छात्रों ने धूमधाम के साथ की। इस अवसर पर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह दोनों हॉस्टल में पहुंचे और पूजा में शामिल होकर मां की पूजा अर्चना की। वही पटना के खगौल में भी किन्नर समुदाय द्वारा भी मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की गयी। 


खगौल में किन्नर समुदाय के लोगों ने धूमधाम के साथ मां शारदे की पूजा अर्चना की। ऐसा पहली बार हुआ कि किन्नरों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की गयी। इस दौरान किन्नरों ने अपने समुदाय के लोगों को अबीर-गुलाल लगाया। 


इस मौके पर रेशमा ने बताया कि मां सरस्वती की पूजा हमारे समुदाय द्वारा बिहार में पहली बार हो रही है लेकिन देश में कई जगहों पर इसकी शुरुआत हो चुकी है। मां शारदे की पूजा करना हमारा एक सपना था जो आज साकार हो गया है। 


रेशमा ने कहा कि मां शारदे की पूजा कर हम लोगों को यह संदेश देना चाहते हैं कि हम कोई और नहीं हैं बल्कि हम आपके जैसे ही हैं।सरस्वती का मतलब सरगम से लेकर ज्ञान तक है। ज्ञान और बुद्धि के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य-गान जैसे सभी तरह के शैक्षणिक गुण हम सभी में होते हैं। हमारे समुदाय के लोगों को सभी देवी देवताओं की पूजाा इसी तरह से करनी चाहिए।