Hindi News / news / पटना में दर्दनाक सड़क हादसा, शख्स की मौके पर मौत

पटना में दर्दनाक सड़क हादसा, शख्स की मौके पर मौत

1st Bihar Published by: PANKAJ KUMAR Updated Jan 27, 2020, 3:20:18 PM

पटना में दर्दनाक सड़क हादसा, शख्स की मौके पर मौत

- फ़ोटो

PATNA : जिले के दानापुर थाना इलाके के पंचशील नगर मोड़ के पास दर्दनाक सड़क हादसे में एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान 55 साल के जागेश्वर चौधरी के रुप में हुई है. 

हादसे के संबंध में बताया जाता है कि जागेश्वर चौधरी अपने घर के बाहर बैठे थे, तभी तेज रफ्तार से आ रही ऑटो ने रौंद दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई. हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों मे कोहराम मच गया.

घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने आगजनी करते हुये सड़क जाम कर मुआवजे की मांग करने लगे. इस दौरान तीन घंटे तक सड़क जाम रहा. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गुस्साए लोगों को शांत करा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.