Hindi News / news / पटना में कोरोना संदिग्धों की बढ़ी तादाद, PMCH का आइसोलेशन वार्ड हुआ फुल

पटना में कोरोना संदिग्धों की बढ़ी तादाद, PMCH का आइसोलेशन वार्ड हुआ फुल

1st Bihar Published by: Updated Mar 23, 2020, 12:38:04 PM

पटना में कोरोना संदिग्धों की बढ़ी तादाद, PMCH का आइसोलेशन वार्ड हुआ फुल

- फ़ोटो

PATNA : राज्य के बाहर से आए लोगों के पटना पहुंचने के बाद बिहार में संदिग्धों की तादाद तेजी के साथ बढ़ रही है. पटना के पीएमसीएच में आज सात संदिग्ध पहुंचे हैं, जिन्हें आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है.

इन 7 मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में रखने के बाद पीएमसीएच का आइसोलेशन वार्ड पूरी तरह से फुल हो गया है. अब दूसरे अस्पतालों में आइसोलेशन के लिए मरीजों को रखा जाएगा.