ब्रेकिंग
सीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं बिहार में प्रशासनिक फेरबदल: राशन-पानी के फेरे में नप गये सचिव, सरकार ने भाग-दौड़ करने के लिए भेजाबिहार के कांग्रेसी सांसद के बिगड़े बोल: संस्कृत विदेशी भाषा है, हिन्दुस्तान की अपनी भाषा तो उर्दू हैसीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं बिहार में प्रशासनिक फेरबदल: राशन-पानी के फेरे में नप गये सचिव, सरकार ने भाग-दौड़ करने के लिए भेजाबिहार के कांग्रेसी सांसद के बिगड़े बोल: संस्कृत विदेशी भाषा है, हिन्दुस्तान की अपनी भाषा तो उर्दू है

पटना में कांग्रेस का 'जनवेदना मार्च', गोहिल ने कहा - बेरोजगारी ने तोड़ा 40 साल का रिकार्ड, महाराष्ट्र में हुआ डेमोक्रेसी का मर्डर

PATNA : देश में बेरोजगारी, आर्थिक मंदीऔर महंगाई समेत कई बड़े मुद्दों को लेकर सड़क पर उतरी बिहार कांग्रेस की टीम के साथ भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया. कांग्रेस के इस &#3

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : देश में बेरोजगारी, आर्थिक मंदीऔर महंगाई समेत कई बड़े मुद्दों को लेकर सड़क पर उतरी बिहार कांग्रेस की टीम के साथ भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया. कांग्रेस के इस 'जनवेदना मार्च' में बिहार कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा, विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह जैसे पार्टी के दिग्गज नेता शामिल हुए. 


कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय से निकले इस प्रदर्शन में भहारी संख्या में लोग शामिल हुए. देश और प्रदेश में बढ़ती महंगाई, आर्थिक मंदी, बेरोजगारी, बैंकों में भ्रष्टाचार और किसानों की समस्या को लेकर कांग्रेसी नेता सड़क पर उतरे. कांग्रेस नेता शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि 'सावधान भारत !' के नारे के साथ वह सड़क पर उतरे हैं. देश की जनता ने बड़ी उम्मीद के साथ बीजेपी को वोट दिया था. उन्होंने कहा था कि हर साल 2 करोड़ युवाओं को नौकरी देंगे, लेकिन इस सरकार ने पिछले 40 साल का रिकार्ड तोड़ दिया. अर्थव्यवस्था के मामले में भारत दुनियां के 5 बड़े देखों में शामिल था. आज भारत बेस्ट इकॉनमी वाले देशों की लिस्ट से बाहर हो गई.  


इस प्रदर्शन के दौरान शक्ति सिंह गोहिल ने भाजपा के ऊपर जमकर हमला बोला. उन्होंने महाराष्ट्र के सियासी ड्रामेबाजी पर टिपण्णी करते हुए कहा कि महाराष्ट्र के अंदर  डेमोक्रेसी का मर्डर किया गया. बिना किसी को बताये ही राजभवन में सीएम और डिप्टी सीएम पद की शपथ दिलाई गई. देश देख रहा है कि कितना गलत हुआ है. इस मार्च में पार्टी के दिग्गज नेताओं ने साथ-साथ सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए. कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला.


टैग्स
रिपोर्टिंग
N

रिपोर्टर

Niraj Kumar

FirstBihar संवाददाता