ब्रेकिंग
PM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरी

पटना में चोरों का उत्पात: वेलफेयर ऑफिसर के घर से लाखों की चोरी, अधिकारी की पत्नी सब्जी लाने गईं और हो गया बड़ा कांड

PATNA: राजधानी पटना में चोरों को आतंक बढ़ता ही जा रहा है। शातिर चोर एक के बाद एक चोरी की वारदातों को अंजाम देकर अपनी मौजूदगी का एहसास करा रहे हैं। मामला राजधानी के पॉश इलाके शास्त्

पटना में चोरों का उत्पात: वेलफेयर ऑफिसर के घर से लाखों की चोरी, अधिकारी की पत्नी सब्जी लाने गईं और हो गया बड़ा कांड
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना में चोरों को आतंक बढ़ता ही जा रहा है। शातिर चोर एक के बाद एक चोरी की वारदातों को अंजाम देकर अपनी मौजूदगी का एहसास करा रहे हैं। मामला राजधानी के पॉश इलाके शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के पुनाईचक की है, जहां शातिर चोरों ने जिला कल्याण पदाधिकारी के घर को अपना निशाना बनाया है।


जानकारी के मुताबिक, चोरों ने गया के जिला कल्याण पदाधिकारी संजय कुमार के घर में उस वक्त धावा बोला जब संजय कुमार की पत्नी कविता देवी सब्जी खरीदने के लिए बाजार गईं। इसी दौरान चोर घर में घुसे और लाखों रुपए के गहने समेत 50 हजार रुपए कैश चुराकर फरार हो गए। पदाधिकारी की पत्नी जब बाजार से वापस घर लौटी तो घर का नजारा देखकर उनके होश फाख्ता हो गए।


कल्याण पदाधिकारी के घर का मेन गेट खुला हुआ था। चोरों ने कमरों का कब्जा उखड़ाकर अलमारी में रखे गहने और पैसे चुरा लिए थे। अलमारी में रखी सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र, चेन, कानबाली और 50 हजार रुपए शतिर चोर चुराकर फरार हो गए थे। जिला कल्याण पदाधिकारी ने शास्त्रीनगर थाने में केस दर्ज कराया है। जिसके बाद पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।