ब्रेकिंग
BPSC AEDO एग्जाम में बड़े खेल का खुलासा, परीक्षा से कुछ ही घंटे पहले तैयार हुई आंसर-की; AI का इस्तेमालबिहार में कैबिनेट विस्तार जल्द: दिल्ली में अमित शाह से मिलेंगे सीएम सम्राट चौधरी, मंत्रियों के नाम पर लगेगी फाइनल मुहरआज से ‘सद्भाव यात्रा’ पर निशांत कुमार: चंपारण से होगा नए राजनीतिक दौर का आगाज, जानिए.. मिनट टू मिनट कार्यक्रमBihar Weather Today: बिहार में फिर बढ़ेगी गर्मी, दक्षिण में सताएगी उमस; उत्तर में बारिश के आसारसीवान में एक और एनकाउंटर, पूर्व MLC मनोज सिंह के भांजे की हत्या के मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया ढेरBPSC AEDO एग्जाम में बड़े खेल का खुलासा, परीक्षा से कुछ ही घंटे पहले तैयार हुई आंसर-की; AI का इस्तेमालबिहार में कैबिनेट विस्तार जल्द: दिल्ली में अमित शाह से मिलेंगे सीएम सम्राट चौधरी, मंत्रियों के नाम पर लगेगी फाइनल मुहरआज से ‘सद्भाव यात्रा’ पर निशांत कुमार: चंपारण से होगा नए राजनीतिक दौर का आगाज, जानिए.. मिनट टू मिनट कार्यक्रमBihar Weather Today: बिहार में फिर बढ़ेगी गर्मी, दक्षिण में सताएगी उमस; उत्तर में बारिश के आसारसीवान में एक और एनकाउंटर, पूर्व MLC मनोज सिंह के भांजे की हत्या के मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया ढेर

बिहार में बालू माफिया के हौसले बुलंद, खनन विभाग की टीम और पुलिस पर लाठी-रॉड से किया हमला; कई घायल

सारण जिले के छपरा में अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची खनन विभाग की टीम और पुलिस पर बालू माफियाओं ने हमला कर दिया। लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हुए हमले में खनन निरीक्षक सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

Bihar Crime News
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के सारण जिले में अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची खनन विभाग की टीम और पुलिस पर बालू माफियाओं ने जानलेवा हमला कर दिया। यह घटना रविवार सुबह छपरा शहर से सटे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जगदम कॉलेज ढाला के पास हुई।


जानकारी के अनुसार, साढ़ा ढाला की ओर से बालू लदा एक ट्रक गुजरने की सूचना मिलने पर खनन विभाग के निरीक्षक प्रदीप कुमार पुलिस बल के साथ स्कॉर्पियो वाहन से उसका पीछा करते हुए मौके पर पहुंचे। इसी दौरान पहले से घात लगाए 15 से 20 की संख्या में मौजूद बालू माफियाओं ने टीम को घेरकर अचानक हमला कर दिया।


हमलावरों ने लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से खनन विभाग की स्कॉर्पियो गाड़ी पर ताबड़तोड़ हमला किया, जिससे वाहन के शीशे और बॉडी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। अचानक हुए हमले से पुलिस और खनन विभाग की टीम कुछ समय के लिए संभल नहीं सकी और जान बचाने के लिए गाड़ी के अंदर ही शीशे बंद कर बैठे रहे।


इस हमले में खनन निरीक्षक प्रदीप कुमार सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिनमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। हमले के बाद सभी हमलावर ट्रैक्टर लेकर बीन टोलिया गांव की ओर फरार हो गए, जिससे इलाके में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना के एसआई मृत्युंजय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के इलाकों में छापेमारी तेज कर दी है और फरार हमलावरों की तलाश की जा रही है।


घटना की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी निलेश कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हमलावरों की जल्द पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही इलाके की घेराबंदी कर बालू माफियाओं के खिलाफ अभियान तेज करने का आदेश दिया गया है।


पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की भी जांच कर रही है, ताकि हमले में शामिल लोगों की पहचान की जा सके। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें