ब्रेकिंग
सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून पड़ा भारी, पिस्टल लहराकर डांस करने वाली महिला गिरफ्तारसड़क किनारे मिला 30 वर्षीय युवक का शव, सिर पर धारदार हथियार के निशान; हत्या की आशंका से इलाके में सनसनीPatliputra Township: आज से ही सेटेलाइट टाउनशिप में जमीन की 'खरीद-बिक्री' पर लगी रोक हटाई गई, नगर विकास विभाग का बड़ा फैसला 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए मुखिया जी, मनरेगा भुगतान के बदले मांग रहे थे कमीशनबिहार में हजारों शिक्षकों पर मंडराया खतरा? NIOS से D.El.Ed करने वालों की जांच के आदेश, शिक्षा विभाग ने मांगी रिपोर्टसोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून पड़ा भारी, पिस्टल लहराकर डांस करने वाली महिला गिरफ्तारसड़क किनारे मिला 30 वर्षीय युवक का शव, सिर पर धारदार हथियार के निशान; हत्या की आशंका से इलाके में सनसनीPatliputra Township: आज से ही सेटेलाइट टाउनशिप में जमीन की 'खरीद-बिक्री' पर लगी रोक हटाई गई, नगर विकास विभाग का बड़ा फैसला 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए मुखिया जी, मनरेगा भुगतान के बदले मांग रहे थे कमीशनबिहार में हजारों शिक्षकों पर मंडराया खतरा? NIOS से D.El.Ed करने वालों की जांच के आदेश, शिक्षा विभाग ने मांगी रिपोर्ट

Bihar Crime News: मछली मारने से मना करने पर मुखिया को कीचड़ में पटक कर पीटा, मारपीट का वीडियो वायरल

Bihar Crime News: भागलपुर के शिवनारायणपुर थाना क्षेत्र में मछली मारने से रोकने पर मथुरापुर पंचायत के मुखिया मंतोष कुमार महलदार के साथ कीचड़ में पिटाई की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Bihar Crime News
पिटाई का वीडियो वायरल
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: भागलपुर जिले के शिवनारायणपुर थाना क्षेत्र में मछली मारने से मना करने पर पंचायत के मुखिया के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। मथुरापुर पंचायत के मुखिया मंतोष कुमार महलदार ने शिवनारायणपुर थाना में लिखित आवेदन देकर पांच नामजद सहित दस अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।


मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना शिवनारायणपुर थाना क्षेत्र के भोरंग पोखर के पास की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि पोखर में कुछ लोग मछली मार रहे थे। इसी दौरान मथुरापुर पंचायत के मुखिया मंतोष कुमार महलदार वहां पहुंचे और उन लोगों को मछली मारने से मना किया। मुखिया की यह बात वहां मौजूद लोगों को नागवार गुजर गई और देखते ही देखते विवाद बढ़ गया।


गुस्साए लोगों ने मुखिया को पकड़ लिया और कीचड़ में पटक-पटक कर बेरहमी से पिटाई कर दी। इस दौरान मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने घटना का वीडियो भी बना लिया। मारपीट का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। वायरल हो रहे वीडियो में कुछ लोग मुखिया को कीचड़ में गिराकर उनके साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं।


घटना के दौरान वहां मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे और कुछ लोगों ने मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिसके बाद यह वीडियो तेजी से फैलने लगा। घटना के बाद घायल मुखिया मंतोष कुमार महलदार शिवनारायणपुर थाना पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। 


उन्होंने थाना में लिखित आवेदन देकर पांच नामजद और दस अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इधर मामले को लेकर शिवनारायणपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि मुखिया की ओर से थाना में लिखित आवेदन दिया गया है। आवेदन के आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता