Hindi News / news / पटना में प्रदर्शन कर रहे बिजली विभाग के कर्मियों पर लाठीचार्ज, बेली रोड...

पटना में प्रदर्शन कर रहे बिजली विभाग के कर्मियों पर लाठीचार्ज, बेली रोड पर लगा महाजाम

1st Bihar Published by: neeraj kumar Updated Jan 27, 2020, 12:15:04 PM

पटना में प्रदर्शन कर रहे बिजली विभाग के कर्मियों पर लाठीचार्ज, बेली रोड पर लगा महाजाम

- फ़ोटो

PATNA : बड़ी खबर बिहार के पटना से आ रही है, जहां इनकम टैक्स गोलबंर पर हंगामा कर रहे विद्युत विभाग के कर्मचारियों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल के बाद अब पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया है. 


दरअसल बिजली विभाग के निजीकरण का विद्युतकर्मी विरोध कर रहे हैं। अपना विरोध जताने के लिए तमाम कर्मी विद्युत भवन के सामने प्रदर्शन कर रहे थे. बेली रोड पर से जाम हटाने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कर दिया है. 

बेली रोड पर लगे जाम के कारण यातायात पूरी तरह से ठप्प हो गया है. दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई है. मौके पर कई थाने की पुलिस पहुंची और सड़क जाम को हटाने का प्रयास कर रही है.