1st Bihar Published by: neeraj kumar Updated Jan 27, 2020, 12:05:50 PM
- फ़ोटो
PATNA : राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। पटना के विद्युत भवन के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं बिजली विभाग के कर्मियों पर पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया है।
दरअसल बिजली विभाग के निजीकरण का विद्युतकर्मी विरोध कर रहे हैं। अपना विरोध जताने के लिए तमाम कर्मी विद्युत भवन के सामने प्रदर्शन कर रहे थे. बेली रोड पर से जाम हटाने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया है. इसके बाद भी भारी संख्या में कर्मचारी डटे हुए हैं.
बेली रोड पर लगे जाम के कारण यातायात पूरी तरह से ठप्प हो गया है. दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई है. मौके पर कई थाने की पुलिस पहुंची और सड़क जाम को हटाने का प्रयास कर रही है.