Hindi News / news / पटना में बीडीओ की गुंडागर्दी, RTPS ऑफिस के स्टाफ को पीटा

पटना में बीडीओ की गुंडागर्दी, RTPS ऑफिस के स्टाफ को पीटा

1st Bihar Published by: Updated Sep 16, 2020, 8:46:42 AM

पटना में बीडीओ की गुंडागर्दी, RTPS ऑफिस के स्टाफ को पीटा

- फ़ोटो

PATNA : पटना से सटे धनरूआ में बीडीओ की गुंडागर्दी सामने आई है. धनरूआ के बीडियो ने आरटीपीएस कार्यालय सहायक अरुण कुमार पर घूसखोरी का आरोप लगाकर जमकर पिटाई कर दी. 

 उनकी इस दबंगई का खामियाजा मंगलवार को धनरूआ प्रखंड स्थित आरटीपीएस कार्यालय आए लोगों को भुगतना पड़ा. लोग आवासीय प्रमाण पत्र बनाने आए थे लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा.

बता दें कि इन दिनों राशन कार्ड बनवाने का काम चल रहा है. इसी के लिए आवासीय प्रमाण पत्र बनवाने वालों की रोज भीड़ प्रखंड में जुट रही है. लेकिन मंगलवार को बीडीओ की पिटाई से नाराज कर्मियों ने आरटीपीएस काउंटर को बंद कर दिया जिसके कारण आवासीय बनवाने आए 500 लोगों को बैरंग वापस लौटना पड़ा. कार्यपालक सहायक अरुण कुमार ने बीडीओ पर मारपीट करने की शिकायत एसडीओ, समेत अन्य पदाधिकारियों से की है. वहीं बीडीओ अजय कुमार ने मसौढ़ी एसडीओ को एक पत्र लिखकर कार्यपालक सहायक अरुण कुमार पर विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न करने का आरोप लगाते हुए कार्यवाई की अनुशंसा की है. दोनों तरफ से मिली शिकायतों के बाद प्रखंड का माहौल गर्म है. एसडीओ अनिल कुमार सिन्हा ने बताया कि वे खुद इस मामले की जांच कर कार्यवाई करेंगे.