ब्रेकिंग
फूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरपत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरपत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरार

पटना में बाजार गई महिला के साथ हैवानियत, सुनसान जगह पर 6 लड़कों ने किया गैंगरेप

PATNA: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां बाजार गई एक महिला के साथ 6 लड़कों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। सुनसान जगह पर महिला के साथ सभी ने रेप किया और बाद में मौके स

पटना में बाजार गई महिला के साथ हैवानियत, सुनसान जगह पर 6 लड़कों ने किया गैंगरेप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां बाजार गई एक महिला के साथ 6 लड़कों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। सुनसान जगह पर महिला के साथ सभी ने रेप किया और बाद में मौके से फरार हो गए। महिला की शिकायत पर पुलिस ने 4 लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। घटना मनेर थाना क्षेत्र के एक गांव की है।


बताया जा रहा है कि शनिवार की शाम महिला सामान खरीदने के लिए बाजार गई थी, जहां सरोज नाम के एक युवक ने उसे झांसे में लिया और बाद में कुछ सुंघाकर दिया। इसके बाद महिला बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में आरोपी लड़का महिला को उठाकर नहर के किनारे ले गया। वहां पांच लड़के पहले से मौजूद थे। सभी ने बारी बारी से महिला के साथ रेप किया और उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए।


होश आने के बाद महिला ने घटना की जानकारी डायल 112 की टीम को फोन पर दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पिड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को धर दबोचा जबकि दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।