1st Bihar Published by: Updated May 27, 2020, 8:30:52 PM
- फ़ोटो
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. जहां एक बड़ा हादसा हुआ है. ओवरब्रिज के निर्माण कार्य में एक बड़ी लापरवाही के कारण तीन बच्चे पुली की स्लैब गिरने से नीचे दब गए हैं. तीनों को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है.
घटना राजधानी के बेली रोड इलाके की है. जहां लोहिया पथ चक्र के निर्माण के दौरान यह घटना हुई है. मिली जानकारी के अनुसार पुल निर्माण के दौरान स्लैब को चढ़ाया जा रहा था. इस दौरान स्लैब गिरने से उसके नीचे 3 बच्चे दब गए. इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. आनन-फानन में तीनों बच्चों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया है. तीनों की हालत नाजुक बताई जा रही है.
मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि क्रेन के माध्यम से पत्थर को हटाया जा रहा था. इस दौरान वहां तीन बच्चे मौजूद थे. जैसे ही पत्थर नीचे गिरा तीनों बच्चे उसकी चपेट में आ गए. फिहाल बच्चों के परिजनों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है. परिजन हंगामा कर रहे हैं. घटना स्थल पर पुलिसकर्मी मौजूद हैं. नाराज परिजनों को पुलिसवाले समझाने में लगे हुए हैं.