Hindi News / news / पटना में बच्चा चोरी के आरोप में विक्षिप्त युवक की जमकर पिटाई, बचाने...

पटना में बच्चा चोरी के आरोप में विक्षिप्त युवक की जमकर पिटाई, बचाने गए थानेदार समेत पुलिसकर्मियों को भी पीटा

1st Bihar Published by: 3 Updated Aug 02, 2019, 1:24:35 PM

पटना में बच्चा चोरी के आरोप में विक्षिप्त युवक की जमकर पिटाई, बचाने गए थानेदार समेत पुलिसकर्मियों को भी पीटा

- फ़ोटो

PATNA : पटना के परसा बाजार से भीड़ की कार्रवाई की घटना सामने आयी है. शुक्रवार को एक विक्षिप्त को बच्चा चोर बता कर ग्रामीणों नें उसकी जमकर पिटाई की. बच्चा चोर की पिटाई की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित भीड़ से विक्षिप्त को छुड़ाने लगी, जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने थानेदार समेत कई पुलिस कर्मियों की भी पिटाई कर दी. आक्रोशित लोगों का गुस्सा इसके बाद भी कम नहीं हुआ और भिड़ ने पुलिस जिप्सी को क्षतिग्रस्त कर दिया. काफी प्रयास के बाद पुलिस भीड़ से युवक को छुड़ाकर थाने ले गयी और इलाज के लिए PMCH भेज दिया. बताया जाता है कि परसा बाजार स्टेशन के पास कई दिन से एक विक्षिप्त युवक भटक रहा था. शुक्रवार की सुबह कुछ युवक उसे बच्चा चोरी का आरोप लगा कर पीटने लगे. जिसके बाद लोगों की भिड़ लग गई और सब पिटाई करने लगे. पुलिस वीडियो के आधार पर अब आगे की कार्रवाई में जुट गई है.