ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

पटना में बालू के लिए ताबड़तोड़ फायरिंग, गोलीबारी में तीन लोगों की मौत की खबर

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां बालू घाट पर वर्चस्व को लेकर दो पक्षों के बीच एक बार फिर गोलीबारी की घटना हुई है। गोलीबारी की इस घटना में गोली लगने से तीन

पटना में बालू के लिए ताबड़तोड़ फायरिंग, गोलीबारी में तीन लोगों की मौत की खबर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां बालू घाट पर वर्चस्व को लेकर दो पक्षों के बीच एक बार फिर गोलीबारी की घटना हुई है। गोलीबारी की इस घटना में गोली लगने से तीन लोगों की मौत की खबर है। इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है हालांकि ग्रामीण कहते हैं कि गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हुई है। घटना बिहटा थाना क्षेत्र के अमनाबाद बालू घाट की है।


बताया जा रहा है कि शुक्रवार की देर शाम बालू घाट पर वर्चस्व को लेकर जमकर फायरिंग हुई। जिसमें गोली लगने से तीन लोगों की मौत होने की बात कही जा रही है। ग्रामीणों के मुताबिक मरने वाले में दो  भोजपुर के रहने वाले हैं, जबकि एक पटना के मनेर थाना क्षेत्र का रहने वाला था। हालांकि पूरे मामले पर बिहटा थानाध्यक्ष सनोवर खान ने कहा है कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है और बालू घाट पर गोलीबारी की घटना से अनभिज्ञता जताई है।


बता दें कि बिहार में बालू को लेकर आए दिन गोलीबारी की वारदातें सामने आती रही हैं। बालू घाट पर वर्चस्व को लेकर अबतक कितने ही लोगों की जान जा चुकी है। पिछले साल भी इसी अमनाबाद घाट पर हुई गोलीबारी की घटना में कई लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में कई लोगों की गिरफ्तारियां भी हुई थी लेकिन वर्चस्व को लेकर फायरिंग और हत्या का सिलसिला थमता नहीं दिख रहा है।