ब्रेकिंग
RJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशRJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाश

पटना में अटल पथ पर बड़ा हादसा, डिवाइडर से टकराने के बाद सिर में लगी गंभीर चोट, मौके पर ही बाइक सवार की मौत

PATNA: राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां अटल पथ पर भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी है। घटना राजीव नगर के पास की है जहां बेलगाम दो बाइक एक ही लेन में

पटना में अटल पथ पर बड़ा हादसा, डिवाइडर से टकराने के बाद सिर में लगी गंभीर चोट, मौके पर ही बाइक सवार की मौत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां अटल पथ पर भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी है। घटना राजीव नगर के पास की है जहां बेलगाम दो बाइक एक ही लेन में आ रही थी। तभी तेज रफ्तार के कारण एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी और बैलेंस बिगड़ने के बाद वो बीच सड़क पर फेंका गया। 


डिवाइडर में टकराने के बाद सिर फट गया और मौके पर ही युवक की मौत हो गयी। जबकि दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद लोगों की भारी भीड़ उमड़ गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेजा। 


वही मृतक की बाइक को थाने पर ले जाया गया। मृतक की पहचान रोहतास के सूर्यपुरा निवासी मोहित भूषण सिन्हा के रूप में हुई है। जो पटना के कुर्जी इलाके में किराये पर रूम लेकर रहता था और कंपीटिशन की तैयारी करता था। ट्रैफिक डीएसपी कृष्ण प्रसाद ने घटना की पुष्टि की है। वही स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के बाद मौके पर एंबुलेंस नहीं पहुंची जिसके कारण पुलिस की गाड़ी से ही शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेजा गया।

टैग्स