ब्रेकिंग
बिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायल

पटना में बेखौफ हुए बदमाश! घर में घुसकर स्वतंत्रता सेनानी की पत्नी को मौत के घाट उतारा, लूटपाट के दौरान हत्या का आशंका

PATNA: बिहार में बेखौफ अपराधी लगातार तांडव मचा रहे हैं। ताजा मामला राजधानी पटना से सामने आया है, जहां बदमाशों ने घर में घुसकर एक स्वतंत्रता सेनावी की पत्नी की जान ले ली। आशंका जताई

पटना में बेखौफ हुए बदमाश! घर में घुसकर स्वतंत्रता सेनानी की पत्नी को मौत के घाट उतारा, लूटपाट के दौरान हत्या का आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में बेखौफ अपराधी लगातार तांडव मचा रहे हैं। ताजा मामला राजधानी पटना से सामने आया है, जहां बदमाशों ने घर में घुसकर एक स्वतंत्रता सेनावी की पत्नी की जान ले ली। आशंका जताई जा रही है कि बदमाश लूटपाट की नियत से घर में घुसे होंगे और विरोध करने पर महिला की हत्या कर दी होगी।


दरअसल, बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में अपराधियों ने सोमवार की देर रात लूटपाट के दौरान विरोध करने पर महिला की हत्या कर दी है। मृतक महिला की पहचान दिवंगत स्वतंत्रता सेनानी अयोध्या भगत की पत्नी ललिता देवी के रूप में हुई है। ललिता देवी अपने घर में अकेली रहती थी। उनके बेटे रांची में रहते हैं और सेल्स टैक्स विभाग में अधिकारी हैं।  


देर रात दो बदमाश दरवाजे से घर में दाखिल हुए और लूटपाट को अंजाम दिया। घर में रखे गहने और महिला के आभूण लेकर फरार हो गए। जल ललिता देवी ने विरोध किया तो उनकी हत्या कर दी।  महिला का खून से सना शव उसके कमरे में पलंग पर मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।


मौके पर डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम जांच में जुटी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर ऐसा लगता है कि लूटपाट के दौरान महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।