ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

पटना में 9वीं की छात्रा से गैंगरेप: मंदिर में परिछावन के दौरान लड़की को उठा ले गए बदमाश, सुनसान जगह पर किया गंदा काम

PATNA: राजधानी पटना में 9वीं की छात्रा के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित लड़की अपने रिश्ते के भाई की शादी में उसके घर आई थी, जहां दो बदमाश उसे मंदिर से उठा ले ग

पटना में 9वीं की छात्रा से गैंगरेप: मंदिर में परिछावन के दौरान लड़की को उठा ले गए बदमाश, सुनसान जगह पर किया गंदा काम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना में 9वीं की छात्रा के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित लड़की अपने रिश्ते के भाई की शादी में उसके घर आई थी, जहां दो बदमाश उसे मंदिर से उठा ले गए और सुनसान जगह पर उसके साथ गंदा काम किया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपियों ने लड़की को फिर से मंदिर के पास लाकर छोड़ दिया और वहां से फरार हो गए। घटना धनरुआ थाना के एक गांव की है।


बताया जा रहा है कि 13 वर्षीय 9वीं की छात्रा रविवार को अपनी मां के साथ महादेव स्थान पहुंची थी। छात्रा के रिश्ते में लगने वाले भाई की बारात निकल रही थी और मंदिर पर परिछावन हो रहा थी। इसी बीच दो बदमाश वहां पहुंचे और लोगों की नजरों से बचते हुए लड़की को अगवा कर अपने साथ लेकर चले गए। पीड़िता की मां को लगा कि उसकी बेटी घर चली गई है, जिसके बाद वह भी घर लौट आई लेकिन बेटी घर में नहीं थी। जिसके बाद उसकी खोजबीन शुरू की गई लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चल रहा था।


उधर, दोनों आरोपी लड़के लड़की को पटना-गया मार्ग स्थित एक पुल के नीचे सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ दोनों ने जबरन रेप किया। लड़की की इज्जत लुटने के बाद आरोपी उसे वापस मंदिर के पास छोडकर फरार हो गए। देर रात परिजन जब पीड़िता को खोजते हुए मंदिर पहुंचे तो उसे बदहवासी के हालत में सड़क के किनारे से बरामद किया। पीड़िता की मां ने गांव के ही रहने वाले संजय यादव के बेटे रोहित कुमार और सूर्यमल यादव के बेटे सौरभ कुमार के खिलाफ केस दर्ज कराया है। थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस एक्शन में आई है और दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।