1st Bihar Published by: 2 Updated Jul 29, 2019, 12:38:33 PM
- फ़ोटो
PATNA : पटना के नाला रोड से हंगामे की खबर है. ई रिक्शा चालकों ने यहां जोरदार हंगामा किया है. ई रिक्शा चालकों का आरोप है कि पुलिस उनसे अवैध वसूली करती है. खबर के मुताबिक सोमवार ई रिक्सा चालकों ने नाला रोड इलाके में सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. ई रिक्शा चालकों ने पुलिस पर सीधा आरोप लगया है कि पुलिस वाले हफ्ते की डिमांड करते हैं. साथ इन लोगों का कहना है कि पैसे नहीं देने पर ये ई रिक्श पकड़क थाना भेज देते हैं. ई रिक्शा वालों की मांग की है कि इस मामले में बड़े अधिकारियों को पहल करनी चाहिए. अब देखना है कि इस हंगामे के बाद क्या ई रिक्शा चालकों की परेशानी कम होती है या नहीं. पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट