Hindi News / news / पटना यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में हुई झड़प, कैंपस में की...

पटना यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में हुई झड़प, कैंपस में की पत्थरबाजी, गाड़ियों के शीशे भी तोड़े

1st Bihar Published by: 2 Updated Aug 01, 2019, 1:52:26 PM

पटना यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में हुई झड़प, कैंपस में की पत्थरबाजी, गाड़ियों के शीशे भी तोड़े

- फ़ोटो

PATNA : पटना कॉलेज में छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। बताया जा रहा है कि छात्रों के दो गुटों के बीच भिड़ंत में जमकर बमबाजी हुई है। हालांकि पुलिस ने बमबाजी की घटना से इनकार किया है। छात्रों की भिड़ंत के बाद पटना कॉलेज परिसर में भगदड़ का माहौल हो गया। बमबाजी की सूचना मिलने के बाद पीरबहोर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि क्लास में बैठने को लेकर छात्रों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद छात्रों के दो गुटों ने जमकर बवाल काटा। छात्रों ने कैंपस में जमकर पत्थरबाजी की और कैंपस की गाड़ियों के शीशे भी तोड़ डाले।