Hindi News / news / पटना में 4 बच्चे डूबे, दो बच्चों की हुई दर्दनाक मौत

पटना में 4 बच्चे डूबे, दो बच्चों की हुई दर्दनाक मौत

1st Bihar Published by: 13 Updated Jul 23, 2019, 1:27:39 PM

पटना में 4 बच्चे डूबे, दो बच्चों की हुई दर्दनाक मौत

- फ़ोटो

PATNA: बड़ी खबर पटना के दानापुर से है, जहां 4 बच्चे नदी में डूब गए. हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई है, जबकि दो बच्चों को बचा लिया गया है. नहाने के दौरान ये दर्दनाक घटना घटी. बताया जा रहा है कि दियारा के शंकरपुर घाट पर चारों बच्चे नहाने गए थे. नहाने के दौरान चारों बच्चे गहरे पानी में चले गए. जिसमें डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई. वक्त रहते स्थानीय लोगों ने दो बच्चों को बचा लिया लेकिन दो बच्चों की डूबकर दर्दनाक मौत हो गई.