ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

पटना की मॉडल की प्राइवेट फोटो वायरल, जान को भी खतरा बताया

PATNA : खबर राजधानी पटना की है, जहां एक मॉडल की प्राइवेट फोटोज वायरल होने से हड़कंप मच गया है। मॉडल मिस इंडिया इंटरनेशनल भी रह चुकी हैं। तस्वीरें वायरल होने के बाद मॉडल सीधे एसके पुरी थाने और लिखित

पटना की मॉडल की प्राइवेट फोटो वायरल, जान को भी खतरा बताया
First Bihar
2 मिनट

PATNA : खबर राजधानी पटना की है, जहां एक मॉडल की प्राइवेट फोटोज वायरल होने से हड़कंप मच गया है। मॉडल मिस इंडिया इंटरनेशनल भी रह चुकी हैं। तस्वीरें वायरल होने के बाद मॉडल सीधे एसके पुरी थाने और लिखित शिकायत दर्ज कराई। उसने ये भी कहा है कि उसकी जान को खतरा है। मॉडल पटना के बोरिंग रोड की रहनेवाली है। 




मॉडल का आरोप मुंबई के एक बड़े प्रोडक्शन हाउस के मालिक की पत्नी पर है। मॉडल का कहना है कि उसने प्राइवेट फोटोज के साथ-साथ उसका फ़ोन नंबर भी वायरल कर दिया है। शिकायत दर्ज होने के बाद थानाध्यक्ष ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल जांच की जा रही है। 




प्रोडक्शन हाउस के मालिक की पत्नी पर आरोप लगाते हुए मॉडल ने हैरान करने वाली बात पुलिस को बताई है। उन्होंने कहा कि महिला उन्हें एक्सीडेंट के एक मामले में फंसाना चाह रही थी। मॉडल से ये भी कहा गया था कि वह इस मामले में अपना नाम ले ले। लेकिन जब मॉडल ने खुद को निर्दोष बता दिया तो उसकी प्राइवेट फोटो ही नहीं बल्कि उसका कांटेक्ट नंबर भी वायरल कर दिया गया। मॉडल ने अपनी जान को खतरा बताते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

टैग्स