Hindi News / news / पटना के छात्र की चेन्नई में संदिग्ध हालत में मौत, घर में पसरा...

पटना के छात्र की चेन्नई में संदिग्ध हालत में मौत, घर में पसरा मातम

1st Bihar Published by: Updated Dec 26, 2020, 7:56:32 AM

पटना के छात्र की चेन्नई में संदिग्ध हालत में मौत, घर में पसरा मातम

- फ़ोटो

PATNA : पटना के सालिमपुर अहरा गली नंबर दो के रहने वाले छात्र आदित्य शर्मा की चेन्नई में संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई. बताया जा रहा है कि आदित्य बीते 22 दिसंबर को ही पटना से चेन्नई के गिरी रोड टी नगर स्थित इंटरनेशनल मार्टिन एकेडमी में पढ़ाई करने गया था. 

24 तारीक को उसके परिजनों को छात्र की मौत की खबर मिली. मामले की जानकारी मिलते ही आदित्य के घर में कोहराम मच गया है. आदित्य के पिता रतन शर्मा का रो-रोकर बुरा हाल है. आदित्य दो भाइयों में बड़ा था और उसके पिता पटना में ही इलेक्ट्रिशियन का काम करते हैं. 

आदित्य के पिता ने बताया कि वह मर्चेंट नेवी में जाने की तैयारी कर रहा था. इस घटना की खबर मिलते ही उसके परिवार वाले चेन्नई के लिए रवाना हो गया है. आदित्य के एकेडमी के अफसरों ने बताया कि कई छात्र बोतल फेंककर एक-दूसरे के साथ खेल रहे थे. बोतल फेंकने के दौरान ही एक छात्र गिर गया और उसे गंभीर चोट आयी. तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई. शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है.