1st Bihar Published by: Updated Mar 04, 2020, 1:38:24 PM
- फ़ोटो
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां डाकबंगला चौराहे के पास एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई है. इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया है. आगलगी की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई है.
घटना कोतवाली थाना इलाके के डाकबंगला चौराहे की है. जहां डुमराव पैलेस में के एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई है. आगलगी के कारण होटल में चल रहे होली मिलन समारोग को स्थगित कर दिया गया है. आगलगी की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई है.