ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

मंदिरी मर्डरकांड : जाप नेता से पूछताछ करेगी पटना पुलिस, दो लोग हिरासत में

PATNA : राजधानी पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना अंतगर्त उत्तरी मंदिरी के बापूनगर में रविवार को हुई बीएससी छात्र की हत्या मामले में पटना पुलिस लगातार कार्रवाई में जुटी हुई है. पुलिस

मंदिरी मर्डरकांड : जाप नेता से पूछताछ करेगी पटना पुलिस, दो लोग हिरासत में
First Bihar
3 मिनट

PATNA : राजधानी पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना अंतगर्त उत्तरी मंदिरी के बापूनगर में रविवार को हुई बीएससी छात्र की हत्या मामले में पटना पुलिस लगातार कार्रवाई में जुटी हुई है. पुलिस विवेक के हत्यारों को तलाश रही है. पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में भी लिया है. मधेपुरा के पूर्व सांसद और जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव की पार्टी के नेता से भी पटना पुलिस पूछताछ कर सकती है. आपको बता दें कि पप्पू यादव का घर भी इसी इलाके में पड़ता है.


घटना रविवार शाम की है. जब उत्तरी मंदिरी के बापूनगर में अपराधियों ने अरवल जिले के रहने वाले विवेक की हत्या कर दी. म्रुतक विवेक मूल रूप से अरवल जिले के शहर तेलपा थाना क्षेत्र के खड़ासीन का रहने वाला था. इस मामले में मंदिरी के ही रहने वाले दो लोगों को पटना पुलिस ने डिटेन किया है. दोनों से पूछताछ की जा रही है. ये दोनों शख्स विवेक के साथ गांधी मैदान में क्रिकेट खेलते थे.


पटना पुलिस तेजी से इस मामले में छानबीन कर रही है. पुलिस ने विवेक, उसकी मां और पिता के मोबाइल का सीडीआर भी निकाल लिया है. बताया जा रहा है कि जिस मोबाइल नंबर से विवेक की मां को फोन आया था और फोन करने वाले ने खुद को जाप का नेता बताया था. बताया जा रहा है कि उस जाप नेता से भी पुलिस पूछताछ करेगी.


बुद्धा कॉलोनी के थानेदार निहार भूषण ने कहा कि पुलिस जांच में जुटी हुई है. छापेमारी चल रही है. आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जायेगा.  पुलिस तीन आरोपियों की पहचान कर चुकी है. उनके घर पर रेड मारा गया था लेकिन तीनों के परिजन भी घर छोड़कर फरार हो गए हैं. पुलिस आरोपी सौरभ की मां को भी तलाश रही है. पुलिस को विवेक के परिजनों ने बताया कि विवेक की हत्या से तीन दिन पहले सौरभ की मां ने विवेक की मां को धमकाया था.


आपको बता दें कि मृतक विवेक अपने मां-बाप का इकलौता पुत्र था. वह पिछले तीन चार साल से विवेक कुमार अपने पिता रंजन कुमार, मां और छोटी बहन के साथ बापूनगर में स्थित राधेश्याम प्रशाखा पदाधिकारी कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग के मकान में किराये के कमरे में रहता था. रविवार की शाम विवेक अपने घर से खाना खाकर गली में निकला था.  तभी अपराधियों ने उसे घर के पास ही गली में घेर लिया और उसके सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी. 


बताया जा रहा है कि मरने से तीन दिन पहले क्रिकेट खेलने के दौरान गांधी मैदान में उसका कुछ लोगों से झगड़ा हुआ था. परिजनों ने आदर्श और उसके दोस्तों पर हत्या करने का आरोप लगाया है.