ब्रेकिंग
बिहार में भ्रष्टाचार पर एक्शन: रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार CO सस्पेंड, मंत्री बोले- नहीं बचेंगे एक भी भ्रष्टाचारी19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक से मिली डिंपल यादव, 20 जुलाई के मार्च में युवाओं को शामिल होने की अपीलपुरी जगन्नाथ रथयात्रा में भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत; 200 से अधिक घायल, भक्तों के बीच भारी अफरा-तफरीपटना में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डोरी खींचकर किया शुभारंभमुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्टबिहार में भ्रष्टाचार पर एक्शन: रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार CO सस्पेंड, मंत्री बोले- नहीं बचेंगे एक भी भ्रष्टाचारी19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक से मिली डिंपल यादव, 20 जुलाई के मार्च में युवाओं को शामिल होने की अपीलपुरी जगन्नाथ रथयात्रा में भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत; 200 से अधिक घायल, भक्तों के बीच भारी अफरा-तफरीपटना में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डोरी खींचकर किया शुभारंभमुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्ट

पटना के गांधी मैदान में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन, राज्यपाल फागू चौहान ने कारगिल चौक पर शहीदों को किया नमन

PATNA : पटना के गांधी मैदान में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया है। बिहार की तरफ से इस मुख्य समारोह में राज्यपाल फागू चौहान ने झंडोत्तोलन किया। गांधी मैदान पहुंचने से पह

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : पटना के गांधी मैदान में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया है। बिहार की तरफ से इस मुख्य समारोह में राज्यपाल फागू चौहान ने झंडोत्तोलन किया। गांधी मैदान पहुंचने से पहले राज्यपाल फागू चौहान ने कारगिल चौक पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी । सीएम नीतीश ने इस मौके पर उनका स्वागत किया। इससे पहले राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने बिहारवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकानाएं दी। 

राज्यपाल के तौर पर फागू चौहान का यह पहला गणतंत्र दिवस समारोह है। झंडोत्तोलन के बाद राज्यपाल परेड की सलामी ली। इस मौके पर कई विभागों की तरफ से झांकियां भी निकाली गई। नगर विकास एवं आवास विभाग, उद्योग विभाग, मध्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग, परिवहन विभाग, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पर्यटन विभाग, निर्वाचन विभाग, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, पथ निर्माण विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, जल संसाधन विभाग, खाद्य उपभोक्ता विभाग के अलावे ब्रेडा, महिला विकास निगम और जीविका की तरफ से भी झांकी निकाली गई। 

गांधी मैदान में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारी संख्या में पटनावासी और सूबे के अन्य जिलों से पहुंचे लोगों ने इस अवसर का आनंद उठाया। आकर्षक झांकियों को देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ लगी रही। 

रिपोर्टिंग
N

रिपोर्टर

Neeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता