Hindi News / news / पटना के गांधी मैदान में आज से आम लोगों के जाने पर रोक,...

पटना के गांधी मैदान में आज से आम लोगों के जाने पर रोक, बकरीद की नमाज को लेकर सुरक्षा चाकचौबंद

1st Bihar Published by: 3 Updated Aug 11, 2019, 2:07:03 PM

पटना के गांधी मैदान में आज से आम लोगों के जाने पर रोक, बकरीद की नमाज को लेकर सुरक्षा चाकचौबंद

- फ़ोटो

PATNA : पटना के गांधी मैदान में आज से आम लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। सोमवार को बकरीद की नमाज और 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन को लेकर गांधी मैदान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अब 15 अगस्त को स्वतंत्रा दिवस समारोह के समापन के बाद ही गांधी मैदान आम लोगों के लिए खोला जाएगा। https://www.youtube.com/watch?v=9sBzNbz3_Ss गांधी मैदान की सुरक्षा को लेकर आज पटना के जिलाधिकारी रवि कुमार और एसएसपी गरिमा मलिक ने अन्य अधिकारियों के साथ जायजा लिया। सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेने के बाद पटना डीएम ने कहा कि गांधी मैदान में बकरीद की नमाज और स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी गई है। आपको बता दें कि बकरीद और स्वतंत्रता दिवस को लेकर प्रदेशभर में प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है। पटना से राजन सिंह की रिपोर्ट