Hindi News / news / पटना के डिप्टी मेयर पर फैसला आज, वोटिंग से पहले 20 पार्षद हुए...

पटना के डिप्टी मेयर पर फैसला आज, वोटिंग से पहले 20 पार्षद हुए 'लापता'

1st Bihar Published by: 3 Updated Jul 20, 2019, 8:39:10 AM

पटना के डिप्टी मेयर पर फैसला आज, वोटिंग से पहले 20 पार्षद हुए 'लापता'

- फ़ोटो

PATNA : पटना नगर निगम के नये डिप्टी मेयर का चुनाव और शपथ ग्रहण आज कलेक्ट्रिएट में होगा. सभी पार्षद को सुबह 11 बजे कलेक्ट्रिएट पहुंचना होगा. मेयर गुट से वार्ड संख्या-38 के पार्षद आशीष कुमार सिन्हा को तो विपक्षी गुट से वार्ड संख्या- 72 की पार्षद मीरा देवी को डिप्टी मेयर प्रत्याशी बनाया गया है. शुक्रवार की शाम मेयर सीता साहू ने प्रत्याशी के नाम की घोषणा की. आशीष कुमार सिन्हा और मीरा देवी के बीच टक्कर में जिनके पास कम से कम 38 पार्षदों का समर्थन मिलेगा, उसके सिर ही जीत का सेहरा बंधेगा. दोनों गुट अपने-अपने प्रत्याशी की जीत का दावा कर रहे हैं. हालांकि, पक्ष और विपक्ष के समर्थक 20 के करीब पार्षद शहर छोड़ कर दूसरे शहर चले गये है. सभी ने अपना फोन भी बंद कर लिया है. पटना से राजन की रिपोर्ट