1st Bihar Published by: 11 Updated Jul 07, 2019, 2:04:50 PM
- फ़ोटो
PATNA: पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर आ रही है कि इलाके में औषधि विभाग और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की है. छापेमारी में भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयां बरामद की गयी है. मौके से दुकान मालिक समेत तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया गया है. मौके से टीम ने लाखों रूपए मूल्य के 37 कार्टून दवाइयां जब्त की है. दुकान को सील कर दिया गया है. और मामले की जांच करने में पुलिस जुट गयी है.