ब्रेकिंग
RJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशRJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाश

पटना के डाकबंगला चौराहा के पास लगी भीषण आग, धू-धू कर जला बिल्डिंग का एक हिस्सा

PATNA : बिहार की राजधानी पटना के डाक बंगला चौराहा स्थित एक बिल्डिंग के एक हिस्से में रविवार की सुबह भीषण आग लग गयी। आग लगने के कुछ मिनटों बाद पूरी बिल्डिंग धू-धूकर जलने लगी। आ

पटना के डाकबंगला चौराहा के पास लगी भीषण आग, धू-धू कर जला बिल्डिंग का एक हिस्सा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार की राजधानी पटना के डाक बंगला चौराहा स्थित एक बिल्डिंग के एक हिस्से में रविवार की सुबह भीषण आग लग गयी। आग लगने के कुछ मिनटों बाद पूरी बिल्डिंग धू-धूकर जलने लगी। आग की लपटें देख मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की जानकारी फायर बिग्रेड को दी गई। घटना की सूचना पाकर फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। 


जानकारी के अनुसार, जंक्शन के सामने वाली सड़क फ्रेजर रोड पर बिहार के सबसे चर्चित होटल मारवाड़ी वासा में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। आग लगने से मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया। होटल में ठहरे लोग हड़बड़ा कर बाहर निकल आए। आग होटल के गोडाउन में लगी, जहां कई सोफे सहित अन्य सामान रखे हुए थे। जिस कारण आम तेजी से फैल गई।


उधर, बड़ी घटना को रोकने के लिए होटल के कर्मचारी रसोई गैस के सिलेंडर लेकर भागते दिखे। पहले होटल के कर्मी अपने स्तर से आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। जिसके बाद दमकल को सूचना दी गई। मौके पर दमकल की 5 गाड़ियों पहुंची है, जो आग पर काबू पाने में जुटी है। आग की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। सुबह का समय होने के कारण होटल में ज्यादा लोग नहीं थे, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।