Hindi News / news / पटना के चितकोहरा बाजार में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख ...

पटना के चितकोहरा बाजार में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख

1st Bihar Published by: Updated Jul 13, 2022, 8:16:42 AM

पटना के चितकोहरा बाजार में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख

- फ़ोटो

PATNA : बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां चितकोहरा बाजार में भीषण आग लग गई। आग लगते ही लोगों में अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलोने के बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने की कोशिश में जुट गई। हालांकि आग की लपटें भयावह हो चुकी है, जिसपर अभी तक काबू नहीं पाया जा सका है। पूरे इलाके में अफरा तफरी का माहौल है। 



आपको बता दें, पूरा इलाका आवासीय है और साथ में यहां कई दुकानें भी हैं। आग की चपेट में आने से कई दुकानें जलकर राख हो गई। दमकल की कई गाड़ी मौके पर पहुंची है, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। हालांकि फिलहाल इस बात का पता नहीं चल पाया कि इस घटना में कितने की संपत्ति का नुक्सान हुआ है।



स्थानीय लोगों का आरोप है कि आग लगने के बाद 112 नंबर से कोई सहायता नहीं मिली। स्थानीय थाना ने कोई मदद नहीं की। स्थानीय लोगों ने लोदीपुर में फायर बिग्रेड की ऑफिस जाकर, वहां से दमकल की गाड़ी लाई। फिलहाल आग बुझाने की कोशिश जारी है। इलाके में हडकंप की स्थिति देखी जा रही है।