ब्रेकिंग
बिहार में नई टोल पॉलिसी: लोकल में अनलिमिटेड सफर के लिए खर्च करने होंगे इतने पैसे, 2500 में पूरे राज्य में यात्रा; बाइक के लिए अलग प्लानE20 पेट्रोल पर फिर उठे सवाल: पहाड़ों में बंद हुई इंटरनेशनल पावरलिफ्टर की डिफेंडर, मनीष कश्यप ने भी इंजन खराब होने का लगाया आरोपबिहार में 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट की होगी स्थापना, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा एलानहर्ष फायरिंग में महिला डॉक्टर की मौत मामला: BJP विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की सजा, 25 लाख का जुर्माना, विधायकी जानी तय 3 बार UPSC में फेल, 1 लाख फॉलोअर्स वाला सोशल मीडिया छोड़ा, चौथे प्रयास में नेहा ब्याडवाल बनीं IASबिहार में नई टोल पॉलिसी: लोकल में अनलिमिटेड सफर के लिए खर्च करने होंगे इतने पैसे, 2500 में पूरे राज्य में यात्रा; बाइक के लिए अलग प्लानE20 पेट्रोल पर फिर उठे सवाल: पहाड़ों में बंद हुई इंटरनेशनल पावरलिफ्टर की डिफेंडर, मनीष कश्यप ने भी इंजन खराब होने का लगाया आरोपबिहार में 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट की होगी स्थापना, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा एलानहर्ष फायरिंग में महिला डॉक्टर की मौत मामला: BJP विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की सजा, 25 लाख का जुर्माना, विधायकी जानी तय 3 बार UPSC में फेल, 1 लाख फॉलोअर्स वाला सोशल मीडिया छोड़ा, चौथे प्रयास में नेहा ब्याडवाल बनीं IAS

पटना के बड़े होटल में शराब पार्टी, लड़कों के साथ मस्ती कर रही थी लड़कियां, रेड पड़ते ही सब फरार

PATNA : राजधानी पटना के एक बड़े होटल में शराबबंदी कानून की खुलेआम धज्जियां उड़ाने का मामला सामने आया है. जब तक पुलिस पार्टी कर रहे लोगों को पकड़ पाती, तब तक सभी भाग चुके थे. मिली जानक

पटना के बड़े होटल में शराब पार्टी, लड़कों के साथ मस्ती कर रही थी लड़कियां, रेड पड़ते ही सब फरार
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना के एक बड़े होटल में शराबबंदी कानून की खुलेआम धज्जियां उड़ाने का मामला सामने आया है. जब तक पुलिस पार्टी कर रहे लोगों को पकड़ पाती, तब तक सभी भाग चुके थे. मिली जानकारी के अनुसार, इस पार्टी में एक लड़की समेत 6 लोग मौजूद थे. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. 


दरअसल, पटना के पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित होटल पैराडाइज में बर्थडे पार्टी के दौरान शराब पार्टी करने का मामला सामने आया था. होटल में शराब परोसी जा रही थी. इस दौरान एक युवती सहित छह लोग मौजूद थे. होटल में चल रही शराब पार्टी की सूचना पुलिस को मिली लेकिन जबतक पुलिस होटल के कमरे तक पहुंच पाती वे लोग फरार हो गए. 


पुलिस की छानबीन में होटल मैनेजर की लापरवाही की बात सामने आई है. जिन लोगों ने पार्टी का आयोजन किया था, होटल के रजिस्टर में उनका नाम तक दर्ज नहीं किया गया है. लिहाजा, इस मामले में होटल के गार्ड मुकेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है. 


वहीं, पुलिस ने होटल मालिक, मैनेजर सहित तीन पर नामजद जबकि अन्य पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. होटल मालिक और कर्मियों की भी पुलिस तलाश कर रही है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि बहुत जल्द आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. 


पुलिस के मुताबिक गार्ड ने जानबूझकर गेट खोलने में देरी की. उधर पुलिस की छापेमारी की सूचना पर पार्टी कर रहे लोग पीछे की गेट से फरार हो गए. पुलिस की टीम जब होटल के कमरे में पहुंची तो वहां से शराब से भरी चार बोतल सहित कुल पांच बोतलें बरामद की गई. पुलिस अधिकारी ने बताया कि होटल में गत दिनों हुए पुराने आयोजनों की जानकारी भी जुटाई जा रही है.