Hindi News / news / SSP उपेंद्र शर्मा की बड़ी कार्रवाई, पटना के एक थानेदार को किया सस्पेंड

SSP उपेंद्र शर्मा की बड़ी कार्रवाई, पटना के एक थानेदार को किया सस्पेंड

1st Bihar Published by: SUMIT KUMAR Updated Feb 21, 2020, 2:02:58 PM

SSP उपेंद्र शर्मा की बड़ी कार्रवाई, पटना के एक थानेदार को किया सस्पेंड

- फ़ोटो

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां एसएसपी ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए धनरुआ थानाध्यक्ष को सस्पेंड कर दिया है. शराबी को पैसे लेकर छोड़ने के आरोप के बाद थानेदार पर यह कार्यवाई की गई है. 

एक तरफ जहां शराबबंदी कानून को सफल बनाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाया जा रहा है. वहीं दूसरी ओर पुलिसवालों के ऊपर ही शराब माफियाओं के साथ सांठ-गांठ के आरोप लग रहे हैं. जिसके बाद से पुलिस अधिकारी एक्शन में हैं. 

पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक धनरुआ थानाध्यक्ष और ड्राइवर पर पैसे लेकर शराबी को छोड़ने के आरोप के बाद दोनों को सस्पेंड कर दिया गया है. इस बड़ी कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.